कटनी नगर: जिला सत्र न्यायालय में वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 29 खंडपीठों का गठन किया गया
कटनी जिला एवं सत्र न्यायालय में आज शनिवार सुबह 10 बजे से वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जितेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में जिले सभी न्यायालयों और विभागों में नेशनल लोक अदालत आयोजित हुई।