कटनी नगर: नगर में रिटायर्ड फौजी के घर में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड; SP ने दी जानकारी
कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी क्षेत्र के चंडिका नगर के कुशवाहा मोहल्ला में चोरी की वारदात का पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे खुलासा किया। इस वारदात का मास्टर माइंड पड़ोसी और उसका दोस्त निकला, जिनके पास से 16 लाख 78 हजार के सोने चांदी के जेवर, 1 लाख 20 हजार नकद, चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।