बिजनौर: बिजनौर में सिकंदरी बिजली घर पर राष्ट्रीय किसान यूनियन का धरना तीसरे दिन जारी, मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ
Bijnor, Bijnor | Jan 11, 2025 बिजनौर में आज सिकंदरी बिजली घर पर राष्ट्रीय किसान यूनियन का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा है। गांव चंदनपुरा में 15 सालों से आबादी के ऊपर से गुजर रही 11हजार वोल्ट की लाइन हटवाने को लेकर किसानों का धरना लगातार जारी है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी लाइन को नहीं हटाया गया। आज शनिवार को समय करीब शाम 4:00 बजे धरना स्थल पर बिजली विभाग के अधिकारी एसडीओ पहुंचे