बिजनौर: बिजनौर में भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न, 32 दावेदारों ने दाखिल किए नामांकन पत्र
Bijnor, Bijnor | Jan 10, 2025 बिजनौर में आज शुक्रवार को समय सुबह 10 बजे से ही भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी शाम 5 बजे तक संपन्न हुई जिला अध्यक्ष पद के लिए 32 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये है। जिनमें से एक ने अपना नाम वापस ले लिया है। एमएलसी अरुण पाठक ने बताया कि यह चुनाव जिला अध्यक्ष और प्रांतीय परिषद के लिए हो रहे है।