बिजनौर: हल्दौर क्षेत्र के कस्बा झालू में 2 दिन से लापता महिला का शव तालाब में मिला, पुलिस जांच में जुटी
Bijnor, Bijnor | Jan 11, 2025 बिजनौर जनपद के हल्दौर थाना क्षेत्र के कस्बा झालू में 2 दिन से लापता महिला का तालाब में शव पड़ा मिला। दिमागी रूप से बीमार महिला 2 दिन से गायब थी। आज शनिवार को समय करीब 3:00 बजे उसका शव तालाब में मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तालाब से शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।