बिजनौर: बिजनौर में अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी को लेकर जिला पंचायत कार्यालय की टीम ने कॉलोनी मालिकों को भेजे नोटिस
Bijnor, Bijnor | Jan 11, 2025 बिजनौर में आज शनिवार को समय करीब शाम 4:00 बजे जिला पंचायत कार्यालय की टीम ने बिजनौर सदर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से काटी गई कई कॉलोनी मालिकों को नोटिस भेजे हैं। नियमों को दरकिनार करके भूमाफिया अवैध रूप से कॉलोनी काट रहे हैं। जिसको लेकर बिजनौर जिला प्रशासन लगातार ऐसी कॉलोनियो के खिलाफ कार्यवाही कर रहा है। आज भी कहीं कॉलोनी मालिकों को नोटिस भेजे गए हैं।