कोरांव: सीएचसी कोरांव पर संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, विधायक राजमणि कोल ने कहा- बचाव के तरीके अपनाए लोग
गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव में संचारी रोगों से बचाव एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राजमणि कोल ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक राजमणि कोल ने कहा कि संचारी रोगों से बचाव के लिए चिकित्सकों द्वारा बताए गए तरीके ही हितकर होते हैं।