डीएम के औचक निरीक्षण से पीएचसी में मचा हड़कंप व्यवस्था सुधारने के सख्त निर्देश
---सीतामढ़ी बाजपट्टी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिलाधिकारी तनय सुलतानिया ने अचानक धावा बोल दिया। डीएम के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्यकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की ओपीडी, आपातकालीन वार्ड, दवा वितरण केंद्र, लेबर रूम और साफ-सफाई की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मरीजों की उपस्थिति पंजी और डॉक्टरों के ड्यूटी रोस्टर की जांच की, जिसमें कई खामियां पाई गईं।
Dumra, Sitamarhi | Sep 30, 2026