कायमगंज: गांव जिजौटा में बच्चों के विवाद में किशोर पर ईंट से हुआ हमला, पुलिस ने अस्पताल में इलाज के बाद कराया मेडिकल परीक्षण
थाना कम्पिल के गांव जिजौटा अनमोल पुत्र किशनवीर चौहान ने बताया कि उसका छोटा भाई गांव की एक अन्य युवक के साथ बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी कर रहा था।उसके बाद मारपीट होने लगी।जब अनमोल ने बीच बचाव करने का प्रयास किया।तो आरोपित युवक ने उस पर ईट से हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।