कोडरमा: कांग्रेस नेता सईद नसीम ने 7 गुना अधिक दाम पर ऑक्सीमीटर खरीदारी मामले में मुख्यमंत्री से की शिकायत, कार्रवाई की मांग
कांग्रेस नेता सईद नसीम ने बताया कि झुमरीतिलैया नगर परिषद के सिटी मैनेजर सतीश कुमार ने पिछले साल अगस्त में एक हजार रुपये में नान ब्रांडेड आक्सीमीटर खरीदा था। वहीं जेम्स पर नान ब्रांडेड आक्सीमीटर 152 रुपये में उपलब्ध है यानी करीब सात गुना अधिक देकर सामान की खरीदारी की गई।