कोडरमा: स्टेशन रोड स्थित ज्वेलर्स की दुकान से झांसे में लेकर अपराधी ने उड़ाए एक लाख 30 हजार के आभूषण
तिलैया थाना क्षेत्र के ताराटांड़ निवासी ज्ञान प्रकाश आर्या ने तिलैया थाना में आवेदन देकर स्टेशन रोड में स्थित आर्या ज्वेलरी में झांसे में लेकर ठगी करने का आरोप लगाया हैं उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्ति उनके दुकान पर पहुंचकर मंगलसूत्र का पैंडल लेने के दौरान उसकी चोरी कर ली। जिसकी कीमती करीब एक लाख 30 हजार रूपये है।