सागर नगर: जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और विधानसभा स्तरीय बैठक के आयोजन से पहले पीसीसी प्रभारी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की उपस्थिति में शनिवार 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से जिला कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन व विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन मकरोनिया स्थित होटल पैराडाइज में किया जा रहा है।