सागर नगर: मकरोनिया थाना क्षेत्र में ट्रेन हादसे में युवक की मौत, मर्ग कायम
मकरोनिया थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास एक युवक ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में युवक का एक हाथ और एक पैर कट गया। जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत बीएमसी में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान घायल युवक की कुछ बाद ही मौत हो गई। जानकारी लगते ही मकरोनिया थाना पुलिस बीएमसी पहुंची और कार्रवाई शुरू की।