सागर नगर: जिला पुरातत्व संग्रहालय में प्राचीन गणेश प्रतिमाओं पर आधारित प्रदर्शनी का कलेक्टर ने किया शुभारंभ
विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर जिला पुरातत्व पर्यटन एवं परिषद की ओर से जिला पुरातत्व संग्रहालय की आर्ट गैलरी में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की प्राचीन प्रतिमाओं पर आधारित सात दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने किया। इस अवसर पर विश्व धरोहर दिवस पर एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया ।