सागर नगर: गोपालगंज थाना क्षेत्र में पालतू कुत्ते लेकर दो युवकों के बीच जमकर हुई मारपीट, दोनों की शिकायत पर मामला दर्ज
गोपालगंज थाना क्षेत्र में आने वाले शनिचरी निवासी दो युवकों में कुत्ता पालने पर से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों के बीच जमकर लाठियां चली। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई। दोनों ने ही घटना की शिकायत गोपालगंज थाना में की। पुलिस ने दोनों को शिकायतों पर से दोनों के खिलाफ काउंटर मामला दर्ज कर मामले की जांच में लिया है।