प्रतापगढ़: जहाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया
प्रतापगढ़ जिले के जहाजपुर क्षेत्र में एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाकर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।