जगदलपुर: अज्ञात बीमारी से खाना खाने के बाद बेहोश हुई छात्रा, महारानी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
जगदलपुर शहर के दीप्ति कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा की सोमवार सुबह 11 बजे उपचार के दौरान मौत हो गई, घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पीएम करते हुए जांच शुरू कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि धरमपुरा नंबर 1 महावीर नगर में रहने वाले जोगा मुरमू की 16 वर्षीय बेटी मिनाती मुरमू का 15 नवंबर की शाम को तबियत बिगड़ गई