जगदलपुर: मुख्यमंत्री ने 'पंडुम कैफ़े' कॉफी शॉप का किया उद्घाटन, आत्म समर्पित नक्सली करेंगे संचालित
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि *पंडुम कैफ़े* सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल है, जिसका उद्देश्य हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा में लौट चुके पूर्व माओवादी कैडरों को सम्मानजनक और स्थायी आजीविका प्रदान करना है। नक्सली हिंसा के पीड़ित भी इस कैफ़े के सक्रिय सहयोगी रहेंगे ।