जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगतू माहरा विद्यालय के शताब्दी समारोह में लिया भाग, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगतू माहरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि यह विद्यालय बेहद ऐतिहासिक है , जिसके विद्यार्थी देश विदेश में प्रदेश और विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं । यह बेहद गर्व की बात है कि इस विद्यालय ने हमारे प्रदेश को अच्छे नेता वैज्ञानिक और उद्योगपति दिए हैं।