खरगोन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 123वें एपिसोड का रविवार सुबह 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने विभिन्न बूथों पर श्रवण किया। जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे ने भीकनगांव पश्चिम मंडल के बूथ क्रमांक-65 पर कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम सुना।