खरगोन में पत्रकार कल्याण परिषद जिला इकाई खरगोन के बैनर तले रविवार को खंडवा रोड़ स्थित एक निजी होटल में प्रांतीय अधिवेशन के साथ ही पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने शामिल होकर पत्रकारिता एवं पत्रकार हितों को लेकर अपने विचार रखें।