खरगोन जिले में शनिवार को आई तेज आंधी और तूफान ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। खंडवा रोड स्थित ग्राम मेहरजा फाटा का यात्री प्रतीक्षालय आंधी की चपेट में आकर उड़ गया। अब बारिश में यात्रियों को पेड़ों के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।