खरगोन में मां रेवा न्यास के संस्थापक डॉ. पीएस भालके की स्मृति में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जैतापुर स्थित मां रेवा न्यास ट्रस्ट परिसर में शनिवार को 2 बजे स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस शिविर में शहर के चिकित्सको ने शामिल होकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कई लोगो ने स्वैच्छा से रक्तदान भी किया। शिविर में सामाजिक संस्था के सदस्य भी शामिल हुए।