बलरामपुर: रानीजोत देवरिया के कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर हुई श्रद्धांजलि सभा
30 जनवरी गुरुवार सुबह 11 बजे कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीजोत देवरिया में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।तत्पश्चात रघुपति राघव राजाराम भजन का गायन एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई।कांग्रेस जिलाअध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी भारत के नहीं विश्व के नेता थे।