बलरामपुर: स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में समस्त कार्यालयों में रखा गया 2 मिनट का मौन
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी गुरुवार सुबह 11 बजे जनपद के समस्त कार्यालय में 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा रखा गया।