बलरामपुर: स्वास्थ्य विभाग ने पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया
30 जनवरी 12 बजे स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज एवं सभी सीएचसी-पीएचसी से किया गया।14 दिनों तक जिले भर में स्वास्थ्य महकमे के साथ-साथ पंचायत स्तर के लोग व सरकारी कर्मी जनप्रतिनिधि समाज के भीतर कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का जनपद स्तरीय शुभारंभ हुआ।