नौरोजाबाद: 15 नवंबर को मनाया जाएगा भगवान बिरसामुंडा की जयंती पर जन जातीय गौरव दिवस
भगवान बिरसामुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को ग्राम डगडौआ में जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ जन जातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास समेत पांच विभागों के स्टॉल होंगे। मुख्यमंत्री निधि से संग्रहालय का भी भूमिपूजन होगा। 16-18 नवंबर तक स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और 18-20 नवंबर तक जन जातीय गौरव चौपाल का आयोजन।