बेगूसराय में अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (CCTNS) के प्रभावी संचालन तथा Non-CAS पुलिस थानों को Core Application Software (CAS) में स्थानांतरित करने के लिए जिला एनआईसी सभा कक्ष में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एनसीआरबी एवं एनआईसी के विशेषज्ञों ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को CAS प्रणाली के विभिन्न मॉड्यूल, नई सुविधाओं तथा तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान हैंड्स-ऑन सत्र के माध्यम से डेटा प्रविष्टि, रिकॉर्ड प्रबंधन एवं प्रणाली संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली अधिक आधुनिक, पारदर्शी एवं नागरिक हितैषी बनेगी तथा डिजिटल पुलिसिंग को मजबूती मिलेगी।
@iprdbihar
@begusarai_police
#begusarai
1 views | Begusarai, Bihar | Jun 23, 2026