बिलग्राम: मौनी अमावस्या को लेकर SP ने राजघाट का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस को दिशा-निर्देश दिए
Bilgram, Hardoi | Jan 29, 2025 हरदोई में मौनी अमावस्या के अवसर पर शाही स्नान को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि लगभग 1:00 बजे थाना बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वहां तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।