डेहरी: सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, डेहरी अनुमंडल में प्रशासन हुआ अलर्ट
Dehri, Rohtas | Aug 16, 2026 सोन नदी का बढ़ा जलस्तर, डेहरी अनुमंडल में प्रशासन अलर्ट रोहतास के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, झारखंड के भीम बराज, मोहम्मदगंज से शनिवार को 83,818 क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ा गया।