अंबाह: अंबाह में लेफ्टिनेंट मृदुल सिंह राजावत के प्रथम नगर आगमन पर SRM गार्डन में भव्य स्वागत
Ambah, Morena | Sep 6, 2026 अंबाह। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर मृदुल सिंह राजावत का एसआरएम गार्डन में भव्य स्वागत किया गया। पूर्व सैनिक संगठन सहित नगरवासियों ने उनका सम्मान किया। मृदुल की प्रारंभिक शिक्षा अंबाह में हुई, जबकि सैनिक स्कूल से कक्षा 6वीं से 12वीं तक पढ़ाई की। बीटेक के बाद एसएसबी के माध्यम से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।