हज़ारीबाग: गिद्दी में सीसीएलकर्मी की निर्मम हत्या, पत्नी को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम
गिद्दी में अपराधियों ने सीसीएलकर्मी मंगलेश पाल की धारदार हथियार से हत्या कर सनसनी फैला दी। शनिवार देर रात दो नकाबपोश अपराधियों ने उनके क्वार्टर में घुसकर पत्नी सोनाली के हाथ बांध दिए और मुंह पर टेप चिपकाकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद मंगलेश पाल की हत्या कर अपराधी दो मोबाइल फोन और जेवरात लेकर फरार हो गए।मंगलेश पाल सीसीएल की आम्रपाली परियोजना में डाटा एंट्र