जबलपुर: जबलपुर में बप्पा का सबसे भव्य आगमन, 'जादुई आंखें' देख संस्कारधानी हुई मंत्रमुग्ध
संस्कारधानी जबलपुर में बप्पा का धमाकेदार और पहला आगमन हो चुका है! जी हां, इस बार गणेश उत्सव की शुरुआत कुछ बेहद खास और अनोखी हुई है। खास बात यह है कि भगवान गणेश की यह अनोखी प्रतिमा सीधे नागपुर से जबलपुर आई है। बीती रात बप्पा के इस भव्य स्वागत में आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से नहा उठा, तो दूसरी तरफ मां नर्मदा के तट जैसी भव्य गंगा आरती से बप्पा का वंदन किया गया।