लाडपुरा: उज्बेकिस्तान की सिल्क रोड यूनिवर्सिटी में कोटा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का हुआ चयन
Ladpura, Kota | Oct 2, 2026 कोटा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नया अवसर सामने आया है। उज्बेकिस्तान के समरकंद स्थित सिल्क रोड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ टूरिज्म एंड कल्चरल हेरिटेज में अध्ययन के लिए विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों लक्षिता दाधीच, दीपल हाड़ा और अत्रे गौतम का चयन हुआ है। तीनों विद्यार्थी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में उज्बेकिस्