ब्रह्मपुर: गायघाट हत्याकांड: दोषी को उम्रकैद, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी 41 वर्षीय रवि रंजन पाठक हत्याकांड में अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्य अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। स्पीडी ट्रायल के तहत सुनवाई पूरी करते हुए एडीजे-8 की अदालत ने नोनियापुरा निवासी मनु कानू उर्फ ओमप्रकाश पिता विष्णु प्रसाद को उम्रकैद की सजा सुनाई है।