पटना ग्रामीण: DM कार्यालय में लोक शिकायत के 17 अपीलीय मामलों की पटना डीएम ने की सुनवाई, अंचल अधिकारियों से किया गया स्पष्टीकरण
डीएम कार्यालय में पटना डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के अंतर्गत द्वितीय अपील एवं बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण नियमावली 2019 के अंतर्गत प्रथम अपील की सुनवाई की गई। शुक्रवार दोपहर 1:20 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी गई है। मौके पर पटना डीएम ने लोक शिकायत के 17 अपीलीय मामलों की सुनवाई की।