पटना ग्रामीण: अगमकुआं थाना क्षेत्र में चोरी हुई फोर्ड एंडेवर कार झारखंड से बरामद, एक गिरफ्तार
गुरुवार की शाम राजधानी पटना के अगमकुआं थाना इलाके से फोर्ड एंडेवर गाड़ी की चोरी हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CCTV और तकनीकी अनुसंधान की मदद से महज 10 घंटे में झारखंड के नीमडीह से गाड़ी बरामद कर ली। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे अगमकुआं थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी दी।