सिंघेश्वर: मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक सकी आस्था, 'हर-हर महादेव' से गूंजा सिंहेश्वर मंदिर परिसर
प्रसिद्ध बाबा नगरी सिंहेश्वर मंदिर में मूसलाधार बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगा सकी। शिवगंगा तट पर आयोजित 'कोशी में काशी' महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शंख, घंटा, घड़ियाल और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख, शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की प्रार्थना की