मुहम्मदाबाद गोहना में पहली बार शुरू हुई कोल्ड प्रेस ऑयल मशीन, भाजपा नेत्री पूनम सरोज व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश सरोज ने फीता काटकर किया शुभारंभ
मुहम्मदाबाद गोहना के क्यामपुर क्षेत्र में कोल्ड प्रेस ऑयल मशीन की शुरुआत की गई है। प्रतिष्ठान के संचालक मुन्ना सिंह ने बताया कि यहां ठंडी तकनीक से तेल निकाला जाएगा, जिससे ग्राहकों को वर्जिन एवं प्राकृतिक तरीके से तैयार किया गया तेल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
प्रतिष्ठान का उद्घाटन भाजपा नेत्री पूनम सरोज एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. उमेश सरोज ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने नई सुविधा शुरू होने पर प्रसन्नता जताई।
संचालक मुन्ना सिंह के अनुसार, कोल्ड प्रेस तकनीक में तेल निकालने के दौरान अधिक तापमान का इस्तेमाल नहीं किया जाता, जिससे तेल को प्राकृतिक स्वरूप में तैयार करने पर जोर दिया जाता है। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में इस तरह की सुविधा पहली बार शुरू होने का दावा किया गया है।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस पहल से उन्हें अपने क्षेत्र में ही ठंडी तकनीक से तैयार तेल उपलब्ध हो सकेगा।