मऊ के रानीपुर ब्लॉक के बरवा गांव में तेज आंधी में छप्पर गिरने से 55 वर्षीय रामप्रवेश चौबे की मौत...
मऊ के रानीपुर ब्लॉक के बरवा गांव में आज दोपहर करीब 2:30 बजे तेज आंधी और बारिश आई। इस दौरान खेत पर बने नलकूप की कोठरी ढह गई। मलबे में दबकर 55 वर्षीय किसान रामप्रवेश चौबे की मौत हो गई।
बरवा गांव के रहने वाले रामप्रवेश चौबे (55 वर्ष) रोज की तरह अपने खेत पर बने नलकूप पर गए थे। यह नलकूप उनके घर से करीब 300 मीटर दूर था। नलकूप के ऊपर लकड़ी की बल्लियों के सहारे एक छप्पर बना हुआ था।
दोपहर करीब ढाई बजे अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। रामप्रवेश चौबे बारिश से बचने के लिए उसी छप्पर के नीचे चारपाई पर बैठ गए। आंधी और बारिश के तेज झोंकों से लकड़ी की बल्लियां टूट गईं और पूरा ढांचा अचानक ढह गया। रामप्रवेश चौबे मलबे के नीचे दब गए।