जमुई: मई दिवस पर बीड़ी श्रमिकों के बीच शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन
Jamui, Jamui | May 1, 2026 उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेनिबॉक में विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर समग्र सेवा जमुई के बैनर तले शुक्रवार 1 बजे के करीब बीड़ी श्रमिकों के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर आनंद कुमार ने मई दिवस के महत्व, श्रमिक अधिकार और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। संस्था सचिव मकेश्वर रावत ने बच्चों की शिक्षा, विद्यालय में नामांकन और अभिभावक सहभागिता पर जोर दिया।