गांधीनगर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में बुधवार तड़के चोरी की कोशिश का मामला सामने आया। सुबह करीब 4 बजे तीन चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान जिम जाने निकले युवक मनीष तेली ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आसपास के लोगों को सतर्क किया।