विदिशा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार दोपहर 12 बजे जिला जेल में विशेष जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। यह आयोजन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।