उधवा: उधवा प्रखंड के विभिन्न मतदान केन्द्रों में विशाल सहायता शिविर, बीडीओ-अंचलाधिकारी ने किया निरीक्षण
उधवा प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर शनिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मेगा हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार कैंप में एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं को आवश्यक जानकारी दी गई। मेगा हेल्प डेस्क पर बीएलओ,बीएलए-2, वॉलिंटियर समेत अन्य अधिकृत कर्मी उपस्थित रहें।