हज़ारीबाग: हजारीबाग में डीसी-एसपी का बड़ा एक्शन प्लान, अवैध कारोबार पर सख़्ती
हजारीबाग: जिले की विधि-व्यवस्था को लेकर उपायुक्त हेमंत सती और पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने संयुक्त समीक्षा बैठक की। अधिकारियों को सूखे पेड़ों की कटाई, थाना दिवस और अंचल दिवस के आयोजन, अवैध कोयला परिवहन, खनन और नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल ध्वस्तीकरण की भी चेतावनी दी गई।