कन्नौज: 2025 तक मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों को लेकर डीएम शुभ्रांत कुमार ने कलेक्ट्रेट में बुलाई बैठक
कन्नौज जिले में 2025 में लक्ष्य बनाकर कई कामों को पूरा करने का दम भरा गया है। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की है। जिलें में मनरेगा के माध्यम से जनवरी, 2025 के अंतिम माह तक 100 खेल के मैदान एवं 25 सामुदायिक बागवानी तथा 18 पौराणिक स्थलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।