छतरपुर: अटारन में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन का विरोध, प्लांट मालिक टीनशेड पर चढ़ा
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित अटारन में मूंगफली प्लांट पर आज 19 मई दोपहर करीब 1:00 बजे अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान प्लांट मालिक अशोक पटेल करीब 20 फीट ऊंचे टीनशेड पर चढ़ गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।प्लांट मालिक की मांग है कि प्लांट के अंदर रखी मशीनों को निकालने के लिए पर्याप्त समय दिया।