बिजली कटौती से गुस्साए नगरवासियों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, दो किलोमीटर तक लगा जाम
कलान। पिछले कई दिनों से जारी अनियमित बिजली आपूर्ति से आक्रोशित नगर कलान के लोगों का धैर्य शनिवार को आखिरकार जवाब दे गया। बिजली संकट से परेशान नगरवासियों ने मुरादाबाद-कानपुर स्टेट हाईवे स्थित परौर तिराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। करीब 15 मिनट तक चले जाम से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और देखते ही देखते करीब दो किलोमीटर तक जाम पहुंच गया।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। हाईवे पर यातायात प्रभावित होने से यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष हरि नारायण गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग के एक्सईएन से फोन पर बात कर नगर में लगातार बनी बिजली समस्या से अवगत कराया। नगर पंचायत अध्यक्ष की बातच�