नैनीताल: तल्लीताल क्षेत्र में झील किनारे दोस्तों के साथ बैठे छात्र को युवकों के गुट ने पीटा
तल्लीताल क्षेत्र में झील किनारे अपने दोस्तों के साथ बैठे छात्र को युवकों के गुट ने पीट दिया। पीड़ित छात्र ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की है। कालेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने शिकायत करते हुए कहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ फांसी गधेरे झील किनारे बैठा था। इस दौरान कुछ युवक वहां आए और उनसे बहस करने लगे। इस दौरान युवक धमकाने लगे।