नैनीताल: मल्लीताल में मोबाइल खोने के चलते नेपाली मजदूरों के बीच कोतवाली के आगे लात-घूंसे चले, पुलिस ने 7 के खिलाफ की कार्रवाई
मल्लीताल में मोबाइल खोने के चलते नेपाली मजदूरों के नीच कोतवाली के आगे लात घूंसे चल गए। हंगामा बढ़ा तो पुलिस ने सात मजदूरों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार मंगलवार को मल्लीताल मेट्रोपोल परिसर में रहने वाले नेपाली मजदूरों में से एक का मोबाइल गुम हो गया। एक दूजे पर चोरी का आरोप लगाने पर उनके बीच विवाद हो गया।